वर्ष 2024 के प्रारंभ में ही अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। उसके बाद तो जैसे पूरा देश ही अयोध्या पहुंचने और रामलला का दर्शन करने के लिए अधीर हो उठा। ऐसे माहौल में अयोध्या पर्व की आयोजक संस्था श्री अयोध्या न्यास ने अयोध्या आ रहे अतिथियों और तीर्थयात्रियों के प्रबंधन में अपने स्तर पर यथासंभव योगदान दिया। यह तय किया गया कि इस वर्ष दिल्ली की बजाए अयोध्या में पंचतत्व और तीर्थयात्रियों के साथ कुछ नए तरह की अयोध्या पर्व का आयोजन किया जाए।
इस क्रम में अयोध्या के स्कूलों के साथ मिलकर वृक्षारोपण का सघन अभियान चलाया गया। नक्षत्र वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका तथा हरिशंकरी वृक्ष सहित पाकड़, पीपल, नीम, बरगद, अशोक के पेड़ों का बड़ी संख्या में वितरण एवं रोपण किया गया। ये पौधे सुरक्षित रहें, इसके लिए ट्रीगार्ड लगाए गए। इस सबके बीच जनता के साथ व्यापकर संवाद भी हुआ ताकि लोग पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर सचेत एवं सक्रिय रहें। अयोध्या पर्व का यह स्वरूप स्थानीय लोगों को बहुत पसंद आया। विद्यार्थियों ने इसका विशेष रूप से आनंद लिया।
अयोध्या पर्व 2024
